
एबॅट ने लॉन्च किया नया ‘एडवांस्ड एंश्योर डायबिटीज केयर’, ब्लड शुगर नियंत्रण में क्लीनिकली प्रमाणित फॉर्मूला
मुंबई (भारत): ग्लोबल हेल्थकेयर कंपनी एबॅट ने अपने लोकप्रिय न्यूट्रिशन प्रोडक्ट ‘एंश्योर डायबिटीज केयर’ का नया और एडवांस्ड फॉर्मूलेशन लॉन्च किया है। 30 से अधिक वर्षों के वैज्ञानिक पोषण अनुभव और 60 से ज्यादा क्लिनिकल ट्रायल्स के आधार पर तैयार यह फार्मूला डायबिटीज से जूझ रहे लोगों को बेहतर और स्वस्थ जीवन जीने में मदद करेगा।
इस नए ‘एंश्योर डायबिटीज केयर’ में जरूरी पोषक तत्व शामिल हैं, जिनमें 4 गुना अधिक मायो-इनोसिटॉल*, और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स कार्बोहाइड्रेट ब्लेंड मौजूद है। यह शरीर में ब्लड शुगर लेवल का अचानक बढ़ना कम करने में मदद करता है। प्रोटीन और हाई फाइबर से भरपूर यह फॉर्मूला ब्लड शुगर नियंत्रण, कोलेस्ट्रॉल कम करने और वजन प्रबंधन में मदद करता है। यह मांसपेशियों को मजबूत रखते हुए पेट की गहराई में जमा विसरल फैट को घटाने में भी सहायक है – जो हृदय रोग, टाइप 2 डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का कारण बनता है।**
दुनियाभर में डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वर्तमान में 58.9 करोड़ वयस्क इस रोग से प्रभावित हैं और यह आंकड़ा साल 2050 तक बढ़कर 85.3 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। भारत में फिलहाल 10.1 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं और डायबिटीज़ ग्रस्त रोगियों के मामले में दुनिया भर में दूसरे स्थान पर है। ऐसे में वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित पोषण जैसे समाधान इस बढ़ते बोझ को कम करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
पोषण और ग्लाइसेमिक नियंत्रण, डायबिटीज़ प्रबंधन के दो अहम पहलू हैं, जिन्हें संतुलित रखना अक्सर चुनौतीपूर्ण होता है। ग्लाइसेमिक नियंत्रण का अर्थ है—किसी व्यक्ति का अपने ब्लड शुगर लेवल को स्वस्थ सीमा में बनाए रखना। हर चार में से तीन लोग जो डायबिटीज़ से पीड़ित हैं, वे उचित ग्लाइसेमिक नियंत्रण बनाए रखने में कठिनाई महसूस करते हैं। इसका कारण कई कारक हो सकते हैं — जैसे असंतुलित खानपान[i], आनुवंशिक प्रवृत्ति[ii] और जीवनशैली से जुड़ी आदतें।
एबॅट की एशिया-पैसिफिक न्यूट्रिशन आरएंडडी सेंटर की सीनियर लीड, क्लिनिकल साइंस और न्यूट्रिशन, डॉ. एग्नेस सियू लिंग टे ने कहा, “डायबिटीज़-विशेष पोषण अब आधुनिक डायबिटीज़ देखभाल की एक मज़बूत नींव के रूप में उभर रहा है। चिकित्सीय साक्ष्य दर्शाते हैं कि यह ग्लाइसेमिक नियंत्रण को बेहतर बनाने, हृदय संबंधी जोखिम कम करने और वजन नियंत्रण में मदद करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। जब इन्हें जीवनशैली में शामिल किया जाता है, तो ये डायबिटीज़ से जूझ रहे लोगों के दीर्घकालिक स्वास्थ्य परिणामों को बेहतर बनाने का प्रभावी साधन बन सकते हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “डायबिटीज़ प्रबंधन के लिए सही पोषण योजना चुनना जीवन की गुणवत्ता बनाए रखने का एक अहम हिस्सा है, लेकिन यह आसान नहीं होता। एंश्योर डायबिटीज़ केयर का नया और उन्नत फ़ॉर्मूला वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित और सुविधाजनक समाधान है, जो डायबिटीज़ से जूझ रहे लोगों को अपनी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाने और अपने स्वास्थ्य पर बेहतर नियंत्रण रखने में मदद करता है।”
नया और एडवांस्ड एंश्योर डायबिटीज़ केयर फ़ॉर्मूला
नया एंश्योर डायबिटीज़ केयर फ़ॉर्मूला को डायबिटीज़ प्रबंधन में मदद करने के लिए तैयार किया गया है। इसमें कई वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित पोषक तत्वों का संतुलित मिश्रण शामिल है:
· एंडवांस्ड स्लो-डाइजेस्टेड कार्बोहाइड्रेट – 4 गुना अधिक मायो-इनोसिटॉल* के साथ, जो ब्लड शुगर स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
· डुअल ब्लेंड फाइबर – घुलनशील और अघुलनशील दोनों प्रकार के फाइबर (ओट फाइबर) का संयोजन, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक है।
· प्रीबायोटिक एफओएस (फ्रक्टोओलिगोसेकेराइड्स) – गुड बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देता है और पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।
· हार्ट-हेल्दी फैट ब्लेंड – कोलेस्ट्रॉल कम करने #, और हृदय स्वास्थ्य को समर्थन देने में मदद करता है; यह ट्रांस-फैट मुक्त है।
· आवश्यक विटामिन और मिनरल्स – विटामिन D, क्रोमियम, कैल्शियम और ज़िंक की बढ़ी हुई मात्रा के साथ वैज्ञानिक रूप से तैयार किया गया फॉर्मूलेशन डायबिटीज़ से पीड़ित लोगों की पोषण ज़रूरतों को पूरा करने में मदद करता है।
· बिना अतिरिक्त शुगर के और प्रोटीन एवं फाइबर से भरपूर
एबॅट इंडिया के न्यूट्रिशन बिजनेस के जनरल मैनेजर, अनिर्बन बसु ने कहा, “डायबिटीज़ आज भारत और दुनिया भर में करोड़ों लोगों के जीवन को प्रभावित कर रही है। ऐसे में ऐसे समाधान बेहद ज़रूरी हैं जो लोगों को अपने स्वास्थ्य की ज़िम्मेदारी खुद लेने के लिए सक्षम बनाएं। एबॉट का नया और उन्नत एंश्योर डायबिटीज़ केयर फ़ॉर्मूला विज्ञान-आधारित पोषण को आगे बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो बेहतर ग्लाइसेमिक नियंत्रण और संपूर्ण स्वास्थ्य को समर्थन देता है। लक्षित पोषक तत्वों और क्लिनिकली प्रमाणित अवयवों के संयोजन से यह नवाचार डायबिटीज़ से पीड़ित लोगों को अधिक स्वस्थ और सक्रिय जीवन जीने में मदद करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
फॉर्मेट्स यह उत्पाद दो फ्लेवर – वनीला और चॉकलेट में उपलब्ध है। यह विभिन्न पैक साइज में मिलता है – 200 ग्राम, 375 ग्राम, 950 ग्राम, 1425 ग्राम और 1900 ग्राम, ताकि उपभोक्ता अपनी ज़रूरत के अनुसार उपयुक्त विकल्प चुन सकें।
उपलब्धता यह उत्पाद सभी फॉर्मेसीज़ और ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है : अपोलो | मेडप्लस | अमेज़न | फ्लिपकार्ट | ब्लींकइट | जेप्टो | बिग बास्केट| स्विगी इंस्टामार्ट | टाटा 1एमजी | नेटमेड्स



