इटावा

मिशन शक्ति 5.0 : नारी सुरक्षा व सम्मान को समर्पित संवाद कार्यक्रम सम्पन्न

मिशन शक्ति 5.0 : नारी सुरक्षा व सम्मान को समर्पित संवाद कार्यक्रम सम्पन्न

 

जिलाधिकारी व एसएसपी ने हिंसा-पीड़ित महिलाओं से की सीधी बातचीत, 8 महिलाओं को किया सम्मानित

 

इटावा, विशाल समाचार संवाददाता 

नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति 5.0 – ‘हक की बात जिलाधिकारी के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन आज कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में हुआ। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित इस संवाद में हिंसा-पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं ने अपनी समस्याएँ सीधे अधिकारियों से साझा कीं।

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ हस्ताक्षर अभियान आयोजित

कार्यक्रम में लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या, कार्यस्थल पर उत्पीड़न जैसे मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई।

पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं को प्रमुख हेल्पलाइन नंबर बताए गए—

1090 (वूमेन पावर लाइन), 1076 (सीएम हेल्पलाइन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड लाइन), 108 (एम्बुलेंस), 102 (गर्भवती/नवजात हेतु), 101 (अग्निशमन सेवा) आदि।

एसएसपी ने कहा कि साइबर क्राइम से बचाव के लिए जागरूकता अत्यंत आवश्यक है तथा पीड़ित महिलाओं की गोपनीयता पुलिस हमेशा बनाए रखेगी।

विभागों ने दी योजनाओं की जानकारी

समाज कल्याण अधिकारी विकास प्रिया शर्मा ने सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जिले में 1564 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, जहाँ से महिलाएँ सहयोग ले सकती हैं।

कन्या सुमंगला सहित विभिन्न लाभकारी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला गया।

स्वास्थ्य विभाग की एनएम ने भ्रूण हत्या रोकथाम और स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर दिया।

जिलाधिकारी का संदेश : शिक्षा और आत्मनिर्भरता ही सशक्तिकरण का मार्ग

जिलाधिकारी ने कहा कि—

भ्रूण हत्या कराने वालों की सूचना प्रशासन को दें, नाम गोपनीय रखा जाएगा।

बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है।

महिलाएँ आयरन की दवा व पौष्टिक आहार का सेवन अवश्य करें।

सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने से बचें।

सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम में 8 महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी एसपी सिटी, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, समाज कल्याण अधिकारी विकास प्रिया शर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, जिला सूचना अधिकारी नीलम यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button