जनपद इटावा के 155 मिनी आंगनवाड़ी केंद्र अपग्रेड, कुल 1564 केंद्रों में नई आरक्षण व्यवस्था लागू
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने 23% SC/ST व 27% OBC आरक्षण का किया निर्धारण, 3 कार्यदिवस में आपत्तियाँ आमंत्रित
इटावा, विशाल समाचार संवाददाता
जिला कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि निदेशालय, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, उत्तर प्रदेश लखनऊ के पत्र संख्या 3296 दिनांक 17 मार्च 2025 के अनुसार जनपद के 155 मिनी आंगनवाड़ी केंद्रों को मुख्य आंगनवाड़ी केंद्रों के रूप में अपग्रेड किया गया है।
इस अपग्रेडेशन के बाद जनपद में कुल 1564 आंगनवाड़ी केंद्र कार्यरत हैं। पूर्व निर्धारित 1409 केंद्रों का आरक्षण यथावत रखते हुए अब सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर नई आरक्षण व्यवस्था लागू की गई है, जिसमें—
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति — 23% अन्य पिछड़ा वर्ग — 27%
आरक्षण निर्धारित किया गया है।
आरक्षित आंगनवाड़ी केंद्रों की सूची सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि आरक्षित किए गए आंगनवाड़ी केंद्रों का पूरा विवरण—
संबंधित परियोजना कार्यालय,विकास खंड,तहसील,जिला कार्यक्रम कार्यालय (विकास भवन)
में आमजन के अवलोकन हेतु चस्पा किया गया है।
3 कार्यदिवस में आपत्तियाँ आमंत्रित
सर्वसाधारण को अवगत कराया गया है कि आरक्षण सूची को लेकर यदि किसी व्यक्ति को कोई आपत्ति हो, तो वह साक्ष्य सहित शपथ-पत्र पर 03 कार्यदिवस के भीतर जिला कार्यक्रम अधिकारी, इटावा (विकास भवन स्थित)कार्यालय में उपलब्ध करा सकता है।

