
इटावा में महिला आयोग की जनसुनवाई सम्पन्न, 11 शिकायतें दर्ज — 3 का मौके पर निस्तारण
मिशन शक्ति फेज-05 के तहत प्रेरक महिलाओं व बालिकाओं को किया गया सम्मानित, बसरेहर में जागरूकता चौपाल आयोजित
इटावा, विशाल समाचार संवाददाता
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि आज दिनांक 14.11.2025 को जिलाधिकारी महोदय एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य की अध्यक्षता में प्रेरणा सभागार, विकास भवन इटावा में महिला जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में कुल 11 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 03 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
मिशन शक्ति फेज-05 के तहत महिलाओं और बालिकाओं का सम्मान
कार्यक्रम में ‘मिशन शक्ति’ के विशेष अभियान फेज-05 के अंतर्गत अनंता (प्रेरक महिलाओं एवं बालिकाओं की पहचान व सम्मान) कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा चयनित महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए महिला आयोग की सदस्य द्वारा सम्मानित किया गया।
बसरेहर में जागरूकता चौपाल का आयोजन
द्वितीय सत्र में महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु जागरूकता चौपाल ग्राम खेडाहेलू, विकास खंड बसरेहर में आयोजित की गई।
जागरूकता चौपाल में महिला आयोग की सदस्य ने जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएँ संचालित की जा रही हैं, जिन्हें धरातल तक पहुँचाने के लिए ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इन योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
विभागों ने लगाए स्टॉल, योजनाओं की दी विस्तृत जानकारी चौपाल में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए और उपस्थित ग्रामीणों को—
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना,चाइल्ड हेल्पलाइन 1098,तथा महिला कल्याण विभाग की अन्य योजनाओं
की विस्तृत जानकारी दी गई।
अधिकारीगण रहे उपस्थित कार्यक्रम में मुख्य रूप से—श्री विजय प्रकाश मिश्र, उपजिलाधिकारी (न्यायिक),श्री विनय कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी,श्री लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी,क्षेत्राधिकारी, महिला थानाध्यक्ष,खंड विकास अधिकारी बसरेहर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री विनय कुमार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
—

