इटावा

13 दिसम्बर को इटावा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

13 दिसम्बर को इटावा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

 

17 नवम्बर को होगी प्री-ट्रायल बैठक, प्रशासनिक व राजस्व अधिकारीगण को उपस्थिति हेतु निर्देश

 

इटावा, विशाल समाचार 

अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इटावा, श्री रूपेन्द्र सिंह टोंगर ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय के आदेशों के अनुपालन में दिनांक 13 दिसम्बर 2025 को प्रातः 10 बजे से जनपद न्यायालय प्रांगण, इटावा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य अधिक से अधिक वादों का त्वरित, सौहार्दपूर्ण एवं स्थायी निस्तारण कराना है।

17 नवम्बर को प्री-ट्रायल बैठक

लोक अदालत की तैयारी हेतु प्रशासनिक एवं राजस्व अधिकारियों के साथ प्री-ट्रायल बैठक दिनांक 17 नवम्बर 2025 को अपरान्ह 4:30 बजे जनपद न्यायालय, इटावा के सभागार में आयोजित की जाएगी।

अपर जिला जज ने संबंधित सभी प्रशासनिक अधिकारियों से अनुरोध किया है कि—

निर्धारित प्री-ट्रायल बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।

बैठक में नियत वादों की सूची साथ लेकर आएँ।

13 दिसम्बर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में समय से भाग लें।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button