उप मुख्यमंत्री आज भगवान बिरसा मुण्डा जयंती महोत्सव कार्यक्रमों में होंगे शामिल
रीवा विशाल समाचार. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल 15 नवम्बर को दोपहर 12 बजे शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भगवान बिरसा मुण्डा जयंती महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री शुक्ल दोपहर बाद एक बजे चिरहुला कालोनी में भगवान बिरसा मुण्डा जयंती महोत्सव कार्यक्रम एवं कोल भवन का लोकार्पण करेंगे। श्री शुक्ल रात्रि विश्राम रीवा में करेंगे।


