औद्योगिक क्षेत्र घूमा में भूखंड आवंटन के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि आज
रीवा विशाल समाचार. सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा रीवा जिले के विभागीय औद्योगिक क्षेत्र घूमा में रिक्त औद्योगिक भूखंडों के आवंटन हेतु एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट आमंत्रित किया गया है। इच्छुक उद्यमी 15 नवम्बर को शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक भूखंड के लिए आवेदन शुल्क पाँच हजार रुपए है, जो वापस नहीं होगा। ईओआई जमा करने से पहले आवेदक का विभागीय पोर्टल mpmsme.gov.in पर संबंधित विवरण के साथ पंजीकृत होना अनिवार्य है। आवेदन भूखंड के आरक्षित प्रीमियम के 25 प्रतिशत अग्रिम राशि के भुगतान के साथ ही मान्य होगा। भूखंडों का अंतिम आवंटन मध्यप्रदेश एमएसएमई को औद्योगिक भूमि तथा भवन आवंटन एवं प्रबंधन नियम 2025 के प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा। निविदा, प्रक्रिया एवं तकनीकी शर्तों जैसे विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल mpmsme.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है। यह आमंत्रण उन गंभीर निवेशकों और उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जो रीवा जिले के घूमा औद्योगिक क्षेत्र में अपनी इकाइयाँ स्थापित या विस्तारित करना चाहते हैं।


