समर्थन मूल्य पर कोदो और कुटकी के उपार्जन के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि आज
रीवा विशाल समाचार. शासन द्वारा श्री अन्न का उत्पादन बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत खरीफ फसल 2025-26 में रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना के तहत समर्थन मूल्य पर कोदो और कुटकी का उपार्जन किया जाएगा। किसान इसके लिए ई उपार्जन पोर्टल पर 15 नवम्बर तक पंजीयन करा सकते हैं तथा सत्यापन की अवधि 20 नवम्बर तक की गई है। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि जिले में किसानों के पंजीयन के लिए 21 सेवा सहकारी समितियों में 21 उपार्जन केन्द्र बनाये गये हैं। जिनमें किसान अपना पंजीयन करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोदो कुटकी में शासन द्वारा अधिक राशि प्रदान की जा रही है अत: अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन करायें।
कोदो के उपार्जन के लिए तहसील गुढ़ में गुढ़, तहसील जवा में भुनगांव और डभौरा, तहसील त्योंथर में सोहरवा तथा कटरा और तहसील सिरमौर में बैकुंठपुर व सिरमौर को खरीदी केन्द्र बनाया गया है। तहसील सेमरिया में भमरा, सेमरिया एवं बीड़ा, तहसील मनगवां में गढ़, गंगेव, बांस, मनगवां एवं कंदैला को केन्द्र बनाया गया है। तहसील रायपुर कर्चुलियान में व्यौहरा तथा रायपुर कर्चुलियान एवं तहसील हुजूर में बहुरीबांध, कृषि उपज मण्डी करहिया, गोविंदगढ़ तथा बांसा में खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं।


