ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई और विशेष ग्राम सभाओं का होगा आयोजन
जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित की जाएंगी विशेष ग्राम सभाएं
मऊगंज विशाल समाचार. भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जा रही है। इससे जुड़े कार्यक्रम 15 नवम्बर तक लगातार आयोजित किए गयेे। जनजातीय गौरव दिवस के क्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए आदि सेवा केन्द्रों में 13 नवम्बर को पहली जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनजातीय गौरव दिवस 15 नवम्बर को दूसरी जनसुनवाई तथा विशेष ग्राम सभाओं का ग्राम पंचायतों में आयोजन किया किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर संजय कुमार जैन ने निर्देश किये कि जनसुनवाई तथा विशेष ग्राम सभाओं के आयोजन के लिए जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नोडल अधिकारी तैनात करें। इन कार्यक्रमों में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, स्वसहायता समूह के सदस्यों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आमजनों की भागीदारी सुनिश्चित करें। आदि सेवा केन्द्र में भगवान बिरसा मुण्डा एवं अन्य जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में पुष्पांजलि सभा का आयोजन करें। ग्राम पंचायतों में 15 नवम्बर को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन करके जनजातियों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं तथा कार्यक्रमों की जानकारी दें। जनजातीय परिवार के प्रतिभाशील व्यक्तियों को ग्राम सभा में सम्मानित करें। सभी ग्राम सभाओं में जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम से प्रधानमंत्री के उद्बोधन तथा राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन का सजीव प्रसारण दिखाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।


