रीवा

मऊगंज जिले में धान उपार्जन के लिए 31 केन्द्र निर्धारित

मऊगंज जिले में धान उपार्जन के लिए 31 केन्द्र निर्धारित

 

मऊगंज विशाल समाचार मऊगंज जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए 31 केन्द्र निर्धारित किये गये हैं। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने बताया कि 31 पात्र सहकारी समितियों/विपणन सहकारी समितियों को धान उपार्जन केन्द्र के तौर पर चयनित किया गया है।

सेवा सहकारी समिति पन्नी, मऊगंज, पाड़र, पहाड़ी नृपत सिंह, लौर, खैरा, पटपरा, ढेरा, नईगढ़ी, भीर, कोट, डिहिया (बन्नई), शिवराजपुर, खर्रा, बहुती, बंधवा, कसियारगांव, चिल्ल, सेवा सहकारी समिति हनुमना क्रमांक एक एवं 2, कैलाशपुर, मुनिहाई, बन्ना, मिसिरगवां, हर्दी, गौरी, पहाड़ी, देवरा पटेहरा, खटखरी, पांती तथा टटिहरा में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जायेगी। कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कराते हुए किसानों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button