
उप मुख्यमंत्री ने दो प्रतिष्ठानों का किया शुभारंभ
रीवा विशाल समाचार संवाददाता:रीवा शहर के तेजी से विकास के साथ-साथ यहाँ बड़ी संख्या में व्यावसायिक संस्थानों का विकास हो रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा में सुभाष चौक में विवेकानंद स्पीच एण्ड हियरिंग सेंटर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संस्थान के खुल जाने से ऐसे बच्चों को लाभ मिलेगा जिन्हें बोलने, सुनने और भाषा संबंधी कठिनाईयाँ हैं। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी रोड पर निजी संस्थान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक सिरमौर श्री दिव्यराज सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र गुप्ता तथा संस्थान के संचालक एवं आमजन उपस्थित रहे।

