उप मुख्यमंत्री आज हनुमना में करेंगे स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ
रीवा विशाल समाचार. उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल 17 नवम्बर को मऊगंज जिले के हनुमना का भ्रमण करेंगे। उप मुख्यमंत्री सुबह 9.30 बजे रीवा से प्रस्थान कर सुबह 11 बजे हनुमना पहुंचेंगे। उप मुख्यमंत्री हनुमना में मण्डी प्रांगण में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का शुभारंभ करेंगे। उप मुख्यमंत्री दोपहर एक बजे हनुमना से प्रस्थान कर दोपहर 2.30 बजे रीवा पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री रात 7.45 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचकर रेवांचल एक्सप्रेस ट्रेन से रीवा से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

