कलेक्टर गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सूची पुनरीक्षण की करेंगी समीक्षा
रीवा विशाल समाचार: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल 18 नवम्बर को गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा करेंगी। समीक्षा बैठक सुबह 10 बजे से कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम रीवा में आरंभ होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर बेक ने एसडीएम गुढ़, जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तहसीलदार गुढ़ एवं रायपुर कर्चुलियान, परियोजना अधिकारी तथा सुपरवाइजर महिला एवं बाल विकास विभाग, सभी बीएलओ एवं ग्राम रोजगार सहायक को अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

