लखनऊशिक्षा

उ0प्र0 में मखाना विकास योजना के क्रियान्वयन हेतु कार्ययोजना तैयार

उ0प्र0 में मखाना विकास योजना के क्रियान्वयन हेतु कार्ययोजना तैयार

 

भारत सरकार से 18 करोड़ रु0 धनराशि की मांग

 

लखनऊ, विशाल समाचार 

 

अपर मुख्य सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण श्री बी0एल0 मीणा ने प्रदेश में मखाना विकास के क्रियान्वयन संबंधी कार्ययोजना की रिपोर्ट भारत सरकार नई दिल्ली के राष्ट्रीय मखाना बोर्ड कृषि सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग, कृषि भवन नई दिल्ली को मखाना के विकास की योजना से संबंधित विभिन्न बिन्दुओं को अवगत कराते हुए कहा है कि प्रदेश में मखाना विकास योजना हेतु वित्तीय वर्ष 2025-26 में क्रियान्वयन हेतु 18 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार करके अनुमोदन/स्वीकृति के लिए भेजा गया है।

 

अपर मुख्य सचिव ने निदेशक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के उद्यान आयुक्त/सचिव राष्ट्रीय मखाना बोर्ड को भेजे गए पत्र का उल्लेख करते हुए बताया कि मखाना विकास योजना के क्रियान्वयन हेतु उत्तर प्रदेश में सब-एजेन्सी के रूप में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग उ0प्र0 को नामित किया गया है। मखाना विकास योजना के क्रियान्वयन हेतु निदेशक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण को नोडल अधिकारी तथा संयुक्त निदेशक शाकभाजी को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है। एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के क्रियान्वयन हेतु गठित राज्य स्तरीय कार्यपरिषद के अध्यक्ष अपर मुख्य सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण उ0प्र0 शासन से वार्षिक कार्ययोजना अनुमोदित कराकर प्रेषित की गई है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button