अपराधइटावा

इटावा पुलिस का सराहनीय कार्य: पुलिस मुठभेड़ में टप्पेबाज गिरफ्तार

इटावा पुलिस का सराहनीय कार्य: पुलिस मुठभेड़ में टप्पेबाज गिरफ्तार

 

इटावा, विशाल समाचार— टप्पेबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जसवंतनगर पुलिस ने सिरहोल नहर पुल के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। भागने की कोशिश में आरोपी ने पुलिस पर फायर किया, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। गोली लगने से घायल आरोपी अमजद उर्फ अजमत (26) को गिरफ्तार किया गया।

 

कब्जे से बरामद:

सोने की चेन, कान की वाली, 2,020 रुपये नकद, 315 बोर तमंचा, जिन्दा/मिस/खोखा कारतूस और मोटरसाइकिल।

पूछताछ में आरोपी ने 14 अक्टूबर 2025 को साथी इमरान के साथ महिला से टप्पेबाजी की घटना करना स्वीकार किया, जिस पर पहले से मुकदमा दर्ज है। आरोपी के खिलाफ इटावा, औरैया व कानपुर देहात में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

यह कार्रवाई एडीजी कानपुर जोन व डीआईजी परिक्षेत्र के निर्देशन में एसओजी, सर्विलांस व थाना जसवंतनगर पुलिस टीम द्वारा की गई।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button