
कलेक्टर ने रीवा विधानसभा क्षेत्र के गणना पत्रक डिजिटाइजेशन की समीक्षा की
सेक्टर आफीसर अनमैप्ड वोटर पर ध्यान दें – कलेक्टर
रीवा विशाल समाचार. कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने रीवा विधानसभा क्षेत्र में गणना पत्रक डिजिटाइजेशन की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि सभी सेक्टर आफीसर अनमैप्ड वोटर पर ध्यान दें। जो मतदाता क्षेत्र में नहीं मिल रहे हैं उनके आसपास के व्यक्तियों से जानकारी लें। स्थाई रूप से शिफ्ट और मृत मतदाताओं की पृथक से सूची बनाएं। बीएलओ ऐप में इपिक नम्बर और सीरियल नम्बर से मतदाता को सर्च करने का नया ऑप्शन आ गया है। इसका उपयोग करके छूटे हुए मतदाताओं की मैपिंग कराएं। स्थाई रूप से शिफ्ट हो गए मतदाता, डुप्लीकेट मतदाता तथा अनकलेक्टेबल मतदाता पर विशेष ध्यान दें। रीवा विधानसभा क्षेत्र में सत्यापन का कार्य तीन दिसम्बर तक अनिवार्य रूप से पूरा कराएं। एसडीएम हुजूर ऐसे सेक्टर पर ध्यान केन्द्रित करें जहाँ अनमैप्ड मतदाता अधिक हैं। क्षेत्र में प्रयास करने पर मतदाता अवश्य मिलेंगे। यदि मतदाता का नाम किसी अन्य स्थान पर जुड़ा है तो अब तक उसका गणना पत्रक डिजिटाइज हो गया होगा। किसी भी स्थिति में समय सीमा में कार्य पूरा करना सुनिश्चित करें। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर बेक, एसडीएम हुजूर अनुराग तिवारी तथा सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

