पूणे

विभागीय आयुक्त डॉ. चंद्रकांत पुलकुंडवार के हस्ते शिक्षक व पदवीधर प्रारूप मतदाता सूचियाँ जारी

विभागीय आयुक्त डॉ. चंद्रकांत पुलकुंडवार के हस्ते शिक्षक व पदवीधर प्रारूप मतदाता सूचियाँ जारी

 

पुणे, मोहन तोमर: पुणे विभाग के पाँच जिलों में पदवीधर और शिक्षक मतदाता संघों की मतदाता सूची 1 नवंबर 2025 की पात्रता तिथि के आधार पर नए सिरे से तैयार की जा रही है। इसी के तहत विभागीय आयुक्त तथा पुणे विभाग के पदवीधर एवं शिक्षक मतदारसंघ के मतदाता पंजीकरण अधिकारी डॉ. चंद्रकांत पुलकुंडवार ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थित में प्रारूप मतदाता सूची जारी की।

 

इस अवसर पर अपर आयुक्त तुषार ठोंबरे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी मीनल कळसकर तथा विभिन्न पंजीकृत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

डॉ. पुलकुंडवार ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक पदवीधर मतदार संघ के लिए 2,72,044 तथा शिक्षक मतदार संघ के लिए 44,214 मतदाताओं ने पंजीकरण किया है। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 18 दिसंबर 2025 तक नमूना क्रमांक 7 और 8 में दावे और आपत्तियाँ दर्ज कराई जा सकती हैं। प्रारूप सूची में नाम से संबंधित किसी भी प्रकार की आपत्ति उसी अवधि में प्रस्तुत की जा सकेगी।

 

मौजूदा सूची से नाम हटाने या नाम में संशोधन के लिए नमूना क्रमांक 7 जमा करना आवश्यक होगा। प्राप्त दावे और आपत्तियों पर सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारी 5 जनवरी 2026 तक निर्णय देंगे। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची 12 जनवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी। अंतिम सूची जारी होने के बाद भी चुनाव घोषित होने तक मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया जारी रहेगी।

 

साल 2026 में होने वाले पदवीधर और शिक्षक मतदार संघों के चुनाव के लिए पुणे, कोल्हापुर, सोलापुर, सांगली और सातारा जिलों के जिल्हाधिकारी सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में भी मतदाता पंजीकरण अधिकारी अपने-अपने कार्यक्षेत्र के लिए पंजीकरण का काम कर रहे हैं।

 

डॉ. पुलकुंडवार ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे पात्र मतदाताओं को नाम पंजीकरण के लिए प्रेरित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button