इटावा

इटावा: 5 दिसंबर को जिला सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेला, 5 कंपनियाँ करेंगी प्रतिभाग

इटावा: 5 दिसंबर को जिला सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेला, 5 कंपनियाँ करेंगी प्रतिभाग

 

इटावा, विशाल समाचार: जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, इटावा (मॉडल करियर सेंटर) के संयुक्त तत्वावधान में बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए 05 दिसंबर 2025 को एक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला जिला सेवायोजन कार्यालय, पक्का तालाब, इटावा में सुबह 10 बजे से आयोजित होगा।

 

मेले में 5 कंपनियाँ विभिन्न रिक्तियों के साथ प्रतिभाग कर रही हैं। कक्षा 10वीं से परास्नातक, आईटीआई तथा अन्य योग्यताधारी अभ्यर्थी इस मेले में भाग लेकर रोजगार का अवसर प्राप्त कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को इटावा, औरैया, कानपुर, नोएडा और दिल्ली में नौकरी दी जाएगी।

प्रतिभागी कंपनियाँ इस प्रकार हैं

1. Rajendra Automobiles (Hyundai)

2. SBI Life Insurance

3. Care Health Nurses Pvt. Ltd.

4. Life Insurance Corporation, Etawah

5. Bajaj Capital, Etawah

रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को जिले की वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in तथा नेशनल करियर सर्विस की वेबसाइट ncs.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। इसके बाद ‘मेले’ के विकल्प में जाकर ऑनलाइन आवेदन करें।

अभ्यर्थियों को 05 दिसंबर 2025 को प्रातः 10 बजे अपने बायोडाटा की कम से कम 5 प्रतियों सहित जिला सेवायोजन कार्यालय में साक्षात्कार हेतु उपस्थित होना है।

रोजगार मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा व्यय देय नहीं होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button