सीतामढ़ी

जिले में विश्व दिव्यांग दिवस गरिमापूर्ण तरीके से मनाया गया

जिले में विश्व दिव्यांग दिवस गरिमापूर्ण तरीके से मनाया गया

सीतामढ़ी विशाल समाचार संवाददाता 

विश्व दिव्यांग दिवस जिले में उत्साहपूर्वक और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय पकड़ी, हुस्सेपुर स्थित संकुल कक्ष में आयोजित हुआ, जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी रिची पाण्डेय तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (SSA) ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

दिव्यांगजन के अधिकार, सुविधाएँ और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रहा। दृष्टिबाधित छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत-गीत एवं दिव्यांग बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी अतिथियों को प्रभावित किया।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांगजन समाज की मुख्यधारा का अभिन्न हिस्सा हैं, और सभी विभागों को उपलब्ध योजनाओं का लाभ उन्हें सुनिश्चित रूप से पहुंचाना चाहिए। उन्होंने दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड अनिवार्य रूप से बनवाने का आग्रह किया तथा समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जल्द ही टोल-फ्री नंबर जारी करने की जानकारी दी।

 

जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि जिले में 7,132 दिव्यांग छात्र नामांकित हैं, जिन्हें छात्रवृत्ति, रीडर-अलाउंस, ट्रांसपोर्ट सुविधा सहित विभिन्न लाभ उपलब्ध कराए जा रहे हैं। डे केयर सेंटर में विशेष परीक्षण के बाद आवश्यक सहायक उपकरण भी प्रदान किए जाते हैं।

समावेशी शिक्षा के जिला समन्वयक आलोक रंजन ने बताया कि विभिन्न प्रखंडों से चयनित 114 दिव्यांग बच्चों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। चयनित प्रतिभागियों को ट्रैकसूट, मेडल, बैग एवं स्वेटर प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (SSA/प्रहार), ARP, BEP व अन्य अधिकारी, RT, दिव्यांग छात्र और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आयोजित प्रतियोगिताएँ एवं प्रमुख परिणाम

गायन कला:

प्रथम: रामजी कुमार (सुप्पी)

द्वितीय: कन्हैया कुमार (सोनबरसा)

तृतीय: प्रियंका कुमारी (बैरगनिया)

नींबू-चम्मच दौड़,जलेबी दौड़,ब्रेन लेखन,चित्रकला,भाषण,100 मीटर दौड़

अन्य प्रतियोगिताएँ

कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक एस.एन. झा ने किया। समापन सत्र में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button