इटावा

स्वावलंबन कैम्प का आयोजन, सरकारी योजनाओं की दी विस्तृत जानकारी

स्वावलंबन कैम्प का आयोजन, सरकारी योजनाओं की दी विस्तृत जानकारी

जसवंतनगर (इटावा), विशाल समाचार

 

मुख्य विकास अधिकारी, इटावा के निर्देशानुसार मिशन शक्ति के अन्तर्गत विकास खण्ड स्तर पर स्वावलंबन कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज विकास खण्ड जसवंतनगर में स्वावलंबन कैम्प आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई।

 

कैम्प में खण्ड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, एडीओ कृषि, चिकित्सा विभाग की टीम सहित अनेक विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। खण्ड विकास अधिकारी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, पति की मृत्यु उपरान्त पारिवारिक लाभ योजना सहित प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया।

 

उन्होंने उपस्थित जनसमूह को बाल विवाह मुक्त भारत बनाने हेतु शपथ दिलाते हुए बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में भी जागरूक किया।

 

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शुगर आदि की जांच कर दवाओं का वितरण किया गया तथा पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड के लिए प्रेरित किया गया। एडीओ कृषि ने किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए मृदा परीक्षण कराए जाने पर जोर दिया।

 

जिला प्रोबेशन अधिकारी, इटावा के निर्देशानुसार कार्यक्रम में श्री अजित कुमार दुबे, रोहित कुमार एवं श्रीमती अर्चना ने प्रतिभाग किया।

श्री अजित कुमार दुबे ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत संचालित वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन आदि कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button