
सीतामढ़ी में अवैध आरा मशीनों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
सीतामढ़ी: सोनबरसा और परिहार में अवैध आरा मशीनों पर संयुक्त टीम का सशक्त अभियान
वन विभाग–जिला प्रशासन की संयुक्त टीम की कार्रवाई, कई अवैध आरा मशीनें बंद
सीतामढ़ी विशाल समाचार संवाददाता
जिलाधिकारी सीतामढ़ी के निर्देश के आलोक में तथा वन प्रमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में वन विभाग एवं जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने आज सोनबरसा एवं परिहार प्रखंड में अवैध रूप से संचालित आरा मशीनों के विरुद्ध एक सशक्त अभियान चलाया।
अभियान के दौरान दो अवैध आरा मशीनों को मौके पर ही जप्त किया गया तथा संबंधित व्यक्तियों—जाकिर अंसारी एवं सोने लाल शर्मा—के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।अवैध लकड़ी कटाई की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं पर्यावरण संरक्षण इस अभियान का उद्वेश्य है।
जिला प्रशासन एवं वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध रूप से संचालित आरा मशीनों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी निरंतर और कड़ाई से जारी रहेगी, ताकि पर्यावरण संरक्षण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और अधिक सुदृढ़ हो सके।



