इटावा में 12 दिसंबर को बीएलओ और बूथ लेवल एजेंटों की संयुक्त बैठक आज
इटावा विशाल समाचार संवाददाता: जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा गणना प्रपत्र प्राप्त होने के बाद बीएलओ ऐप के माध्यम से डिजिटाइजेशन कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही मृतक, डुप्लीकेट, शिफ्टेड एवं अनुपस्थित मतदाताओं की ASDD सूची भी तैयार की जा रही है।
इसी क्रम में 12 दिसंबर 2025 को जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारियों और सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के नियुक्त बूथ लेवल एजेंटों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई है।
जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से अनुरोध किया है कि वे अपने-अपने बूथ लेवल एजेंटों को इस महत्वपूर्ण बैठक में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग सुनिश्चित कराने हेतु सूचित करें, ताकि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य समयबद्ध एवं पारदर्शी रूप से संपन्न किया जा सके।

