रीवा

कमिश्नर ने मऊगंज में की मतदाता सूची के गहन परीक्षण की समीक्षा

कमिश्नर ने मऊगंज में की मतदाता सूची के गहन परीक्षण की समीक्षा

छुटे हुए सभी मतदाताओं का सत्यापन करें- कमिश्नर

 

मऊगंज विशाल समाचार संवाददाता: रीवा संभाग की कमिश्नर बीएस जामोद ने कलेक्ट्रेट सभागार मऊगंज में आयोजित बैठक में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की समीक्षा की। कमिश्नर ने कहा कि मऊगंज जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्र में छूटे हुए मतदाताओं की मतदान केंद्र बार सूची तैयार कर ली गई है। इनके सत्यापन के लिए 15 और 16 दिसंबर को शिविर लगाए । सभी बीएलओ इस सूची का वाचन करें । यदि कोई मतदाता उपलब्ध हो जाता है तो उसके सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करें। इसके बाद भी यदि मतदाता सत्यापन के शेष बचते हैं तो उन्हें नोटिस देकर तहसील कार्यालय में सुनवाई करके सत्यापन करें। मतदाता 13 तरह के दस्तावेज प्रस्तुत करके अपना सत्यापन करा सकते हैं। मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 23 दिसंबर को किया जाएगा मतदाता सूची के संबंध में 22 जनवरी तक दावे और आपत्तियां दर्ज की जाएगी इस अवधि में भी छूटे हुए मतदाता अपना सत्यापन करा सकते हैं। मतदाता सूची के पुनरीक्षण में राजस्व अधिकारियों के साथ-साथ पूरी टीम में बहुत अच्छा कार्य किया है।

बैठक में विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल ने कहा कि मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण कार्य कठिन था जिसे अधिकारियों और कर्मचारियों ने तत्परता से पूरा किया। जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी जनप्रतिनिधि प्रशासन को इस कार्य में पूरा सहयोग करेंगे। श्री पटेल ने आवश्यक सुझाव भी इस दौरान दिये।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार जैन ने बताया कि छूटे हुए मतदाताओं की संख्या बहुत कम है। इन मतदाताओं के संबंध में एआरओ द्वारा नोटिस जारी की जायेगी और मतदाता उपयुक्त दस्तावेज के साथ तहसील कार्यालय में अपनी जानकारी प्रस्तुत करेंगे तो उनका नाम मतदाता सूची में शामिल रहेगा। यदि किसी मतदाता का नाम मतदाता तो सूची से किसी भी कारण से कट जाता है तो वह भी दावा आपत्ति के समय आवेदन देकर उपयुक्त दस्तावेज प्रस्तुत कर अपना नाम सूची में जुड़वा सकता है । निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 23 दिसंबर को किया जाएगा । इसके संबंध में 22 जनवरी तक दावे आपत्तियां प्राप्त करके उनका निराकरण किया जाएगा। छूटे हुए मतदाताओं को 14 फरवरी तक नोटिस देकर उनकी सुनवाई की जाएगी। इसके बाद मतदाता सूची का अंतिम रूप से प्रकाशन किया जाएगा । बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र मिश्र, पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी, अपर कलेक्टर पी.के. पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर एपी द्विवेदी, एसडीएम हनुमना रश्मि चतुर्वेदी, एसडीएम मऊगंज राजेश मेहता सहित अधिकारी एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button