इटावादेश

पुलिस मॉडर्न स्कूल विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण ।

पुलिस मॉडर्न स्कूल विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण ।

इटावा विशाल समाचार संवाददाता

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल, इटावा में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में जाकर बच्चों द्वारा प्रदर्शित विज्ञान मॉडलों की प्रशंसा कर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी ।*

आज दिनांक 15.12.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल, इटावा में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान एवं तकनीकी विषयों पर आधारित विभिन्न कार्यशील (Working) मॉडल प्रस्तुत किए गए, जिन्हें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गहनता से देखा गया। महोदय द्वारा छात्र-छात्राओं की वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता, नवाचार एवं प्रस्तुतीकरण क्षमता की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की विज्ञान प्रदर्शनी बच्चों के सर्वांगीण विकास में अत्यंत सहायक होती हैं तथा उनमें तार्किक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करती हैं। उन्होंने बच्चों से मॉडलों के कार्य करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा सरल शब्दों में समझाने की बच्चों की क्षमता की भी सराहना की एवं कहा गया कि वर्तमान समय विज्ञान एवं तकनीकी का युग है, ऐसे में विद्यार्थियों को प्रारंभ से ही वैज्ञानिक सोच के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी बच्चों को प्रयोगात्मक ज्ञान प्रदान करती है और उनके भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने का कार्य करती है।

अतं में महोदय द्वारा छात्र-छात्राओं को उनके भविष्य के लिये शुभकामनाएं देते हुये कहा कि वे अपने लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन, मेहनत एवं लगन के साथ अध्ययन करें और अपने लक्ष्य को हासिल करें।

 

विज्ञान प्रदर्शनी में प्रस्तुत प्रमुख मॉडल

• विंडमिल मॉडल,हाइड्रोलिक इलेक्ट्रिसिटी मॉडल,

चंद्रयान-3 मॉडल, डाइजेशन सिस्टम जनरेटर, रिफ्लेक्शन मॉडल,पॉल्यूशन वर्किंग मॉडल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button