
देवतालाब में सांसद खेल महोत्सव का हुआ आयोजन
मऊगंज विशाल समाचार संवाददाता. मऊगंज जिले में सांसद खेल महोत्सव के आयोजनों का क्रम जारी है। इसी कड़ी में देवतालाब विधानसभा में भी ब्लॉक स्तरीय सांसद खेल महोत्सव के तहत विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन सीएम राइज खेल मैदान किया गया। इस अवसर पर समारोह में उपस्थित विधायक देवतालाब श्री गिरीश गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और एकता का संदेश देने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव की गतिविधियाँ शुरू की गई हैं। इसके तहत विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें रस्साकसी, कबड्डी, खोखो, गिप्पीगेंद जैसे परंपरिक खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। विधायक श्री गौतम ने सभी खिलाड़ियों को खेलों में बढचढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया और उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा, तथागत मिश्रा कबीर, शिवपूजन शुक्ला, सुरेन्द्र सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।


