बिहार

नीतीश कुमार को बदनाम करने की साजिश? हिजाब विवाद की आड़ में अंतरराष्ट्रीय अपराधी की एंट्री

विशाल समाचार की पड़ताल: नीतीश कुमार को बदनाम करने की साजिश? हिजाब विवाद की आड़ में अंतरराष्ट्रीय अपराधी की एंट्री

 

पटना | विशाल समाचार

 

नीतीश कुमार के साथ क्या यह सब साजिश तो नहीं ?शोसल मिडिया द्वारा खबर सामने लाई गई रिपोर्ट के बाद अब यह साफ होता जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़े एक कार्यक्रम के वीडियो को तोड़-मरोड़ कर सोशल मीडिया पर फैलाया गया। इस विवाद को जबरन सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई, जिसका फायदा उठाकर एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पृष्ठभूमि वाला व्यक्ति अचानक चर्चा में आ गया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सार्वजनिक जीवन महिला सम्मान, सामाजिक न्याय और सौहार्द की मिसाल रहा है। उनके पूरे राजनीतिक करियर में किसी भी समुदाय या महिला वर्ग के अपमान का कोई प्रमाण नहीं मिलता। इसके बावजूद एक चयनित वीडियो क्लिप के आधार पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई।

कौन है विवाद में कूदने वाला शहजाद भट्टी?

विशाल समाचार की पड़ताल में सामने आया है कि मुख्यमंत्री से माफी की मांग करने वाला शहजाद भट्टी कोई सामाजिक कार्यकर्ता नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय अपराध नेटवर्क से जुड़ा नाम है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक उसका संबंध हथियार तस्करी, अंडरवर्ल्ड और भारत विरोधी गतिविधियों से रहा है।

 

राजनीतिक मुद्दे को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ने की साजिश

 

विशेषज्ञों का मानना है कि नीतीश कुमार जैसे वरिष्ठ नेता को निशाना बनाकर विवाद खड़ा करने का उद्देश्य सामाजिक सौहार्द बिगाड़ना और एजेंसियों का ध्यान असली आपराधिक गतिविधियों से हटाना हो सकता है।

प्रशासनिक सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा और धमकी देने वाले व्यक्ति व उसके नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है।

विशाल समाचार का सवाल

क्या एक संवेदनशील सामाजिक मुद्दे की आड़ में बिहार की राजनीति को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है?

और क्या मुख्यमंत्री की छवि को नुकसान पहुंचाने के पीछे कोई सुनियोजित अंतरराष्ट्रीय साजिश है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button