रीवा

सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करें – कलेक्टर

सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करें – कलेक्टर

 

मऊगंज विशाल समाचार संवाददाता. कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि जिले में बड़ी संख्या में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरण लंबित हैं। सभी अधिकारी दिसम्बर माह में दर्ज प्रकरण तथा 50 दिन से अधिक समय से लंबित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करें। इस माह की ग्रेडिंग जारी होने से पहले प्रकरणों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करें जिससे विभाग और जिले की ग्रेडिंग में सुधार हो। ग्रामीण विकास विभाग, खाद्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, नगरीय निकाय, राजस्व विभाग, गृह विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा पीएचई विभाग के अधिकारी प्रकरणों के निराकरण पर विशेष ध्यान दें।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी ई आफिस प्रणाली में अपने कार्यालय को दर्ज करा लें। फाइलों का क्रिएशन और मूवमेंट ई आफिस के माध्यम से करें। जिससे जिले की रैंकिंग में सुधार हो। स्वास्थ्य विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग मिलकर 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी छूटे हुए हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाएं। वनाधिकार अधिनियम से लंबित पट्टों तथा अमान्य आवेदनों में का परीक्षण करने के लिए खण्ड और जिला स्तर पर बैठकों का आयोजन कराएं। निर्धारित खरीदी केन्द्रों में किसानों से धान का उपार्जन किया जा रहा है। सभी राजस्व अधिकारी तथा जिला उपार्जन समिति के सदस्य खरीदी केन्द्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करें। उपार्जित धान का समय पर उठाव तथा परिवहन कराकर सुरक्षित भण्डारण कराएं। किसानों को सात दिन की समय सीमा में धान का भुगतान देना सुनिश्चित करें। उपार्जन में किसी भी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर, अपर कलेक्टर पीके पाण्डेय, एसडीएम मऊगंज राजेश मेहता, एसडीएम हनुमना रश्मि चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर पवन गोरिया तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button