
जिला कौशल समिति की बैठक संपन्न
मऊगंज विशाल समाचार संवाददाता. कलेक्टर संजय कुमार जैन की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति की बैठक संपन्न हुई। स्थानीय रोजगार के अवसरों, कौशल मांग और उपलब्ध प्रशिक्षण अवसंरचना की पहचान करके विकेन्द्रीकृत, जमीनी स्तर पर कौशल नियोजन समर्थन करने के लिए जिला कौशल विकास योजनाएं तैयार की जा रही हैं। कलेक्टर ने कहा कि विकेन्द्रीकृत योजना के साथ रोजगार सृजन, गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समिति जिले में कौशल विकास की धूरी है जो स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार कौशल प्रशिक्षण देकर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि जिले में संचालित कौशल विकास संस्थाएं, प्लेसमेंट सेल के द्वारा कौशल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना तथा प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना व प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ युवाओं को मिलेगा। बैठक में समिति के सदस्य उपस्थित रहे।


