पूणेराजनीति

महायुति में नए सहयोगी न जोड़े जाएं : रामदास आठवले

महायुति में नए सहयोगी न जोड़े जाएं : रामदास आठवले

रिपब्लिकन पार्टी भाजपा की सच्ची सहयोगी – पुणे में संकल्प सम्मेलन

पुणे प्रतिनिधि :केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री एवं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले ने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी भारतीय जनता पार्टी की सच्ची और निष्ठावान सहयोगी है। महायुति अब पूर्ण हो चुकी है, इसलिए इसमें किसी नए दल को शामिल नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने आगामी पुणे महानगरपालिका चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को 12 सीटें दिए जाने की मांग की।

पुणे महानगरपालिका चुनाव के मद्देनज़र नाना पेठ स्थित आश्रम मैदान में रिपब्लिकन पार्टी द्वारा आयोजित ‘संकल्प सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए आठवले ने कहा कि पार्टी भाजपा के साथ मिलकर लगातार अपना विस्तार कर रही है और अब उत्तर-पूर्व भारत में भी संगठन मजबूत हुआ है। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा लगाए जा रहे मत चोरी के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि कड़ी निगरानी में मतदान होता है, ऐसे में मत चोरी संभव नहीं है।

इस अवसर पर उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटील ने कहा कि महायुति आगामी नगर निगम चुनाव एकजुट होकर लड़ेगी और रिपब्लिकन पार्टी को सत्ता में उचित सम्मान व भागीदारी मिलेगी। सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button