सीतामढ़ी

बढ़ती ठंड व शीतलहर से राहत को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय

बढ़ती ठंड व शीतलहर से राहत को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय

डीएम के निर्देश पर नगर निगम व सभी प्रखंडों में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण

सीतामढ़ी विशाल समाचार संवाददाता 

सीतामढ़ी जिले में लगातार बढ़ती ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आमजन, विशेषकर जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की सुरक्षा और राहत हेतु मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय के निर्देश के आलोक में नगर निगम क्षेत्र सहित जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में कंबल वितरण का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है।

 

निर्देशानुसार सभी प्रखंड विकास अधिकारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों द्वारा चिन्हित जरूरतमंद, गरीब, वृद्ध, बेसहारा एवं फुटपाथ पर जीवन यापन करने वाले लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है, ताकि उन्हें कड़ाके की ठंड से राहत मिल सके।

 

जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि ठंड एवं शीतलहर की तीव्रता को देखते हुए कंबल वितरण एवं अन्य आवश्यक राहत कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति राहत से वंचित न रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button