स्वास्थ्यपूणे

नोबल हॉस्पिटल्स ॲन्ड रिसर्च सेंटर में यकृत प्रत्यारोपण सुविधा शुरू

नोबल हॉस्पिटल्स ॲन्ड रिसर्च सेंटर में यकृत प्रत्यारोपण सुविधा शुरू

 

पुणे विशाल सिंह: नोबल हॉस्पिटल्स ॲन्ड रिसर्च सेंटर ने अवयव प्रत्यारोपण सेवाओं का विस्तार करते हुए हालही में यकृत प्रत्यारोपण सुविधा शुरू की है. इस सेवा को बहुशाखीय सुविधाओं, कुशल शल्यचिकित्सक, हेपॅटोलॉजिस्टस्‌‍ , एनेस्थेटिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट और अन्य स्वास्थ्य सेवा सहायकों का समर्थन प्राप्त है. यह कुशल टीम बीमारी के निदान से लेकर प्रत्यारोपण के बाद की फॉलो-अप प्रक्रिया तक, संपूर्ण उपचार के दौरान मरीजों को सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करने के लिए समन्वय के साथ कार्य करती है.

 

नोबल हॉस्पिटल्स ॲन्ड रिसर्च सेंटर के अध्यक्ष और व्यवस्थापकीय संचालक डॉ. दिलीप माने ने कहा कि अगले चरण की यकृत की बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए यकृत प्रत्यारोपण एक अत्यंत महत्वपूर्ण उपचार विकल्प है. एक ओर जहां प्रत्यारोपण की सफलता दर बढ़ रहा है, वहीं लोगों में इस प्रक्रिया को लेकर जागरूकता और विश्वास भी बढ़ रहा है. हालांकि उपचार पद्धतियों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है, फिर भी अवयव दाताओं और प्रत्यारोपण की प्रतीक्षा कर रहे मरीजों के बीच का अंतर अभी भी बड़ा है. ऐसे में यह सुविधा पुणे के पूर्व भाग और पूरे महाराष्ट्र से आने वाले मरीजों के लिए अत्यंत उपयोगी होगी. इसके साथ ही यकृत बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए लिवर ओपीडी भी शुरू की गई है.

 

नोबल हॉस्पिटल्स ॲन्ड रिसर्च सेंटर के समूह मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. संजय पठारे ने कहा कि अवयव दान और प्रत्यारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अस्पताल द्वारा अब तक विभिन्न उपक्रम किए गए हैं. विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर तथा नागरिकों से संवाद करके जागरूकता फैलाने में नोबल हॉस्पिटल सदैव अग्रणी रहा है.हाल ही में, गणेशोत्सव के दौरान, नोबल हॉस्पिटल्स के 400 कर्मचारियों ने रिकॉर्ड समय में अवयव दान की शपथ ली.

 

नोबल हॉस्पिटल्स ॲन्ड रिसर्च सेंटर के संचालक डॉ. दिविज माने ने कहा कि दाता के शरीर से अवयव निकालकर उसे मरीज में प्रत्यारोपित करना यह एक व्यापक प्रक्रिया है, जिसे समय की सीमाओं के भीतर पूरा करना होता है. इसके लिए बहुशाखीय टीम के निरंतर प्रयासों की आवश्यकता होती है, जैसा कि हम अब तक किडनी ट्रांसप्लांट के मामलों में करते आए हैं. अब यकृत प्रत्यारोपण शुरू होने से अनेक मरीजों को यहां उपचार का लाभ मिलेगा. कठोर अंतरराष्ट्रीय मानकों को अपनी प्रक्रियाओं में शामिल कर, मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने के लिए हम निरंतर प्रयास कर रहे हैं.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button