
महिला स्वास्थ्य जागरूकता के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट, 20,500 सैनिटरी नैपकिन वितरित होंगे
विशाल समाचार संवाददाता
पुणे में महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और ग्रामीण व दुर्गम क्षेत्रों की जरूरतमंद बालिकाओं को सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वुमेन्स चैरिटी क्रिकेट लीग का आयोजन किया गया। इस दौरान 20,500 से अधिक सैनिटरी नैपकिन एकत्र हुए, जिन्हें राज्यभर की गरीब व जरूरतमंद महिलाओं और बालिकाओं में निःशुल्क वितरित किया जाएगा।
यह आयोजन कशिश सोशल फाउंडेशन द्वारा बिटिया फाउंडेशन के सहयोग और संकेत शिंदे के विशेष सहकार्य से किया गया। प्रतियोगिता में पुलिस, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट, मनपा कर्मचारी, पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित 9 टीमों ने भाग लिया।
फाइनल में बिटिया फाउंडेशन गुलाबो गैंग विजेता और SGC चार्टर्ड चैंपियंस उपविजेता रही। विशेष खिलाड़ी का पुरस्कार रुपाली पाटील ठोंबरे को मिला। आयोजन को सफल बनाने में अनेक सामाजिक संगठनों व स्वयंसेवकों का योगदान रहा।


