निर्वाचक नामावली के आलेख प्रकाशन की सूचना-
इटावा विशाल समाचार– अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) /निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि तहसील सदर, सैफई, जसवन्तनगर, भरथना, ताखा, चकरनगर विकास खण्ड बढ़पुरा, बसरेहर, सैफई, जसवन्तनगर, भरथना, महेवा, ताखा, चकरनगर की समस्त ग्राम पंचायातों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचकगण को एतद्वारा सूचित किया जाता है कि उत्तर प्रदेश पंचायत राज (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण) नियमावली, 1994 के अनुसार निर्वाचक नामावली तैयार हो गयी है और उसकी एक प्रति मेरे कार्यालय और खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय में निरीक्षण के लिए उपलब्ध है। कोई भी व्यक्ति उक्त निर्वाचक नामावली का कार्यालय समय में निरीक्षण कर सकता है। यदि नामावली में किसी नाम के सम्मिलित किए जाने के लिए कोई दावा अथवा किसी प्रकार के अन्य विवरणों के सम्बन्ध में कोई संशोधन अपेक्षित हो अथवा सम्मिलित किसी नाम के सम्बन्ध में कोई आपत्ति हो तो उसे दिनाँक 30.12.2025 को या उससे पूर्व प्रपत्र-2, 3 या 4 में, जो भी उपयुक्त हो, दाखिल किया जाए। प्रत्येक ऐसा दावा या आपत्ति मेरे कार्यालय या खण्ड विकास अधिकारी के कार्यालय में उपर्युक्त दिनाँक तक प्रस्तुत किया जा सकता है।


