पूणे

विजयस्तंभ पेरणेफाटा कार्यक्रम के मद्देनज़र यातायात में अस्थायी बदलाव

विजयस्तंभ पेरणेफाटा कार्यक्रम के मद्देनज़र यातायात में अस्थायी बदलाव

पुणे सोहन सिंह: विजयस्तंभ पेरणेफाटा में आयोजित कार्यक्रम के कारण पिंपरी-चिंचवड व आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए 31 दिसंबर 2025 सुबह 10 बजे से 1 जनवरी 2026 रात 12 बजे तक अस्थायी ट्रैफिक परिवर्तन लागू किए गए हैं। यह आदेश यातायात शाखा के पुलिस उपायुक्त विवेक पाटील ने जारी किए हैं।

इस दौरान चाकण-शिक्रापुर मार्ग पर सामान्य निजी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा, केवल अनुयायियों की बसों को अनुमति होगी। कई प्रमुख चौकों से आळंदी, मरकळ और तुळापुर की ओर जाने वाले भारी व हल्के निजी वाहनों पर भी प्रतिबंध रहेगा। मुंबई, नाशिक और अहिल्यानगर की ओर जाने वाले भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं।

कार्यक्रम में शामिल होने वाले अनुयायियों की बसों और हल्के वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग और वाहनतल (पार्किंग) निर्धारित किए गए हैं। अत्यावश्यक सेवाओं जैसे एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस वाहनों को प्रतिबंध से छूट रहेगी।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे तय किए गए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और प्रशासन को सहयोग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button