पूणे

विकास कार्यों के लिए पुरंदरवासियों ने सरकार–प्रशासन का जताया आभार

विकास कार्यों के लिए पुरंदरवासियों ने सरकार–प्रशासन का जताया आभार

पुणे: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पुणे जिले के ग्रामीण क्षेत्रों, विशेषकर पुरंदर व आसपास के तालुकों में तेजी से हो रहे विकास कार्यों पर नागरिकों ने संतोष व्यक्त किया है। सरकार और सार्वजनिक बांधकाम विभाग द्वारा सड़कों सहित विभिन्न बुनियादी सुविधाओं के मजबूत नेटवर्क से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलने का विश्वास जताया गया।

इस अवसर पर शिवाजीनगर, पुणे में आयोजित आभार सम्मेलन में गोकुल दहीहंडी उत्सव समिति के आनंद संजय जगताप और केपी फाउंडेशन के अभिषेक राजमाने ने संयुक्त रूप से सरकार का आभार माना। सम्मेलन में सार्वजनिक बांधकाम विभाग के मुख्य अभियंता श्री राहणे, अधीक्षक अभियंता बाविस्कर तथा कार्यकारी अभियंता अनुराधा भंडारी के कार्यों की विशेष सराहना की गई।

बैठक में बताया गया कि पिछले 25 वर्षों से रुके विकास कार्यों को बीते दो–तीन वर्षों में गति मिली है। पुरंदर हवाई अड्डे का कार्य शीघ्र शुरू होने वाला है तथा पुरंदर, भोर, वेल्हा और मुळशी तालुकों में गुणवत्तापूर्ण सड़कों के निर्माण से क्षेत्रीय विकास को बल मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय साइक्लोथॉन के लिए बनाए गए साइकिल ट्रैक से स्थानीय नागरिकों को भी लाभ होगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, सार्वजनिक बांधकाम मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले, विधायक विजय शिवतारे, पूर्व विधायक संजय काका जगताप सहित विभाग के अधिकारी–कर्मचारी और ठेकेदारों को भी नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button