रीवा

कृषक सम्मेलन स्थल में लगाई गई प्रदर्शनी

कृषक सम्मेलन स्थल में लगाई गई प्रदर्शनी

 

रीवा विशाल समाचार. बसामन मामा गौवंश वन्य बिहार में आयोजित कृषक सम्मेलन स्थल में प्राकृतिक खेती के विभिन्न घटकों जैसे जीवामृत, बीजामृत, धनजीवामृत, नीमास्त्र, ब्राहृास्त्र, अग्निस्त्र पशपर्णी उक्त तैयार करने में उपयोग की जाने वाली सामग्रियों के साथ प्राकृतिक रूप से उत्पादित उत्पाद की जीवंत प्रदर्शनी लगाई गई।

प्रदर्शनी में कृषि विभाग द्वारा मोटे अनाज जैसे कोदो, कुटकी, रागी ज्वार, बाजरा के बीजों के साथ ही श्री अन्न फसलों की खेती के लाभ एवं उनमें पाये जाने वाले पोषक तत्वों के महत्व को भी दर्शाया गया। कृषि अभियांत्रिकी के तहत पराली प्रबंधन के उन्नत कृषि यंत्रों कल्चर, वेलर, हैपी सीडर व सुपर सीडर का भी प्रदर्शन किया गया। कृषि विभाग केन्द्र द्वारा उन्नत कृषि तकनीक एवं प्राकृतिक खेती में सहायक लाभकारी कीटो का भी प्रदर्शन किया गया। उद्यानिकी विभाग द्वारा भी प्रदर्शनी में उद्यानिकी फसलों को दर्शाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button