
केंद्रीय गृह मंत्री का रीवा एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत,उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने की उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने की अगवान
रीवा विशाल समाचार. केंदीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के गुरुवार को रीवा एयरपोर्ट आगमन पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने अगवानी कर स्वागत किया। गृह मंत्री जी के साथ विमान में मुख्यमंत्री डा मोहन यादव और प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी रीवा आए । विमानतल पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह,मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ,प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल रीवा एयरपोर्ट से अपरान्ह 3.20 बजे बसामन मामा के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुए।रीवा एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक देवतालाब गिरीश गौतम ,विधायक मऊगंज प्रदीप पटेल ,पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह , डॉ. अजय सिंह,विद्याप्रकाश श्रीवास्तव,अरुण द्विवेदी, आई जी गौरव राजपूत,संयुक्त कमिश्नर सुदेश मालवीय, शामिल हैं।

