
सीतामढ़ी जिले में रबी 2025-26 हेतु उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता और निगरानी
सीतामढ़ी विशाल समाचार संवाददाता
सीतामढ़ी: जिले के सभी प्रखंडों में रबी 2025-26 के लिए पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है और लगातार प्रखंडों को उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला को दिसंबर 2025 के अंत तक आई०पी०एल० कंपनी से लगभग 1300 मे०टन यूरिया प्राप्त होने की सूचना मिली है।
उपलब्ध कराए गए उर्वरक पर निगरानी रखने एवं कालाबाजारी, तस्करी और अन्य अनियमितताओं को रोकने के लिए उर्वरक निरीक्षकों द्वारा नियमित रूप से सघन छापामारी की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 25.12.2025 को जिले के कुल 128 उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापामारी की गई, जिसमें अनियमितता के आरोप में 01 प्रतिष्ठान का अनुज्ञप्ति निलंबित किया गया और 05 प्रतिष्ठानों से स्पष्टीकरण मांगा गया।
आज दिनांक 26.12.2025 को भी जिले में सघन छापामारी जारी है, जिसमें अब तक कुल 55 प्रतिष्ठानों पर छापामारी की जा चुकी है। इसमें 01 प्रतिष्ठान का अनुज्ञप्ति निलंबित किया गया। साथ ही एस०एस०बी० के सहयोग से इन्दरवा, प्रखंड सोनबरसा में अवैध रूप से भंडारित उर्वरक जब्त कर प्राथमिकी दर्ज की गई।
अभी तक रबी 2025 में अनियमितताओं के आरोप में कुल 03 उर्वरक प्रतिष्ठानों का अनुज्ञप्ति रद्द किया गया, 01 पर प्राथमिकी दर्ज की गई, 02 प्रतिष्ठानों का अनुज्ञप्ति निलंबित किया गया और 07 प्रतिष्ठानों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
यह जानकारी जिला कृषि पदाधिकारी सीतामढ़ी बिहार द्वारा दी गई है ।



