
प्रभारी डीएम के द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए गए
सीतामढ़ी विशाल समाचार: आज रविवार को प्रभारी डीएम, श्री संजीव कुमार द्वारा जरूरतमन्दों के बीच कम्बल वितरण किया गया।
शहर के गौशाला रोड, मुरलिया चौक एवं अन्य महत्वपूर्ण चौक–चौराहो पर जरूरतमंदों के बीच उन्होंने कंबल का वितरण किया।
मौके पर उपस्थित प्रभारी सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, श्री अमूल्य रत्न ने जानकारी दी कि सामाजिक सुरक्षा कोषांग के द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को एवं अनुमंडल अधिकारियों को कंबल उपलब्ध कराया गया है।
ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा उक्त पदाधिकारियों को जरूरतमंदो के बीच कंबल वितरित करने का निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देश के आलोक में संबंधित पदाधिकारियों के द्वारा कंबल वितरण का कार्य किया जा रहा है।
मौके पर प्रभारी सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री अमूल्य रत्न मौजूद थे।



