इटावा

इटावा में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन नामावली के वृहद पुनरीक्षण हेतु बैठक

इटावा में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन नामावली के वृहद पुनरीक्षण हेतु बैठक

इटावा, विशाल समाचार: त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन नामावली के वृहद पुनरीक्षण के संबंध में जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि आयोग, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा दिए गए निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत की अनन्ति मतदाता सूची का प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को कर दिया गया है। उन्होंने आम जनता को सूचित किया कि पंचायत निर्वाचन नामावली में छूटे हुए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र-2, संशोधन के लिए प्रपत्र-3 और विलोपन के लिए प्रपत्र-4 का उपयोग कर, 30 दिसंबर 2025 तक बीएलओ को अपना आवेदन सौंपा जा सकता है।

बैठक में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बीएलओ को निर्देश दिए कि वे अपने आवंटित मतदान केंद्र पर उपस्थित रहकर त्रिस्तरीय पंचायत मतदाता सूची से संबंधित दावा-आपत्ति प्राप्त करें। 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी निर्वाचकों के आवेदन भी स्वीकार किए जाएंगे। अनुपस्थित पाए जाने या लापरवाही करने पर संबंधित बीएलओ/पर्यवेक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार और सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button