
कलेक्टर ने हाटेश्वरनाथ मंदिर का किया निरीक्षण
मऊगंज विशाल समाचार. कलेक्टर संजय कुमार जैन ने हनुमना में हाटेश्वरनाथ मंदिर का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान मंदिर में साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था हो। सूखे कचरे एवं गीले कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन का उपयोग करें। मंदिर परिसर में सफाई व्यवस्था बनाये रखें। कलेक्टर ने धर्मशाला निर्माण के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने और शौचालय का निर्माण कराने के निर्देश दिये।

