बिना लायसेंस मेडिकल स्टोर का संचालन अवैधानिक
मऊगंज विशाल समाचार: . बिना लायसेंस प्राप्त किये आयुर्वेद दवा, होम्योपैथी दवा का निर्माण एवं मेडिकल स्टोर का संचालन अवैधानिक है। जिला आयुष अधिकारी डॉ. शारदा मिश्रा ने जनसामान्य से अपील की है कि अपने आसपास ऐसे अवैध आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक दवा निर्माण एवं मेडिकल स्टोर के संचालन की सूचना कार्यालय को दें ताकि संबंधितों के विरूद्ध कार्यवाही की जा सके।
