रीवाशिक्षा

दिव्यांगनों और वृद्धजनों के लिए सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर आज

दिव्यांगनों और वृद्धजनों के लिए सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर आज

 

रीवा विशाल समाचार: दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों के लिए सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर का आयोजन 30 दिसंबर को किया जा रहा है। शिविर स्वागत भवन परिसर वृद्धाश्रम रीवा में रेडक्रॉस सोसायटी, सामाजिक न्याय विभाग एवं डीडीआरसी के संयुक्त तत्वावधान में सुबह 10 बजे से आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में रेडक्रॉस के चेयरमैन डॉ प्रभाकर चतुर्वेदी ने बताया है कि शिविर में एलिम्को कंपनी जबलपुर एवं सीआरसी छतरपुर की विशेष टीम द्वारा दिव्यांगजनों और वृद्धजनों का सहायक उपकरण के लिए चिन्हांकन किया जाएगा। जिन्हें पिछले तीन वर्षों में कोई भी सहायक उपकरण ट्राइसाइकिल, बैसाखी, श्रवण यंत्र (कान की मशीन), आईडी किट, स्मार्ट छड़ी, मोबाइल फोन, व्हीलचेयर, साधारण छड़ी, बैटरी ऑपरेटेड मोटराइज्ड साइकिल आदि प्राप्त नहीं हुए हैं वह दिव्यांग और वृद्धजन निर्धारित दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित हो सकते हैं। दिव्यांगजनों के लिए आधार कार्ड, यूडीआईडी कार्ड (दिव्यांगता 40 प्रतिशत से अधिक), आय प्रमाण पत्र अथवा बीपीएल कार्ड तथा वृद्धजनों के लिए आधार कार्ड (आयु 60 वर्ष या उससे अधिक हो) तथा आय प्रमाण पत्र अथवा बीपीएल कार्ड शिविर में लाना आवश्यक है। चेयरमैन ने सभी दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों से शिविर में आकर लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button