विभागीय समीक्षा बैठक आज
रीवा विशाल समाचार. प्रभारी कलेक्टर सौरभ सोनवणे 30 दिसंबर को विभिन्न विभागों की समीक्षा करेंगी। कलेक्ट्रेट में दोपहर 12.30 बजे से आयोजित बैठक में गत माहों में भोपाल में आयोजित कलेक्टर्स कांफ्रेंस में की गई समीक्षा के पालन प्रतिवेदन के तारतम्य में मुख्य सचिव द्वारा 31 दिसंबर को ली जाने वाली विभागीय समीक्षा से पूर्व विभिन्न बिन्दुओं पर समीक्षा की जायेगी। बैठक में नगर निगम, राजस्व, गृह, जिला पंचायत, वन, आर्थिक एवं सांख्यिकी, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य, चिकित्सा, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, आईडीसी, एमपी आईडीसी, एलडीएम, तकनीकी शिक्षा, नगरीय प्रशासन, शहरी विकास अभिकरण, लोक सेवा, सीएम हेल्पलाइन आरटीओ, स्कूल शिक्षा, जनजातीय कार्य एवं पीएचई विभाग के अधिकारियों को उपस्थिति के निर्देश दिये गये हैं।


