
बिहार सरस मेला की अवधि बढ़ी, 21 करोड़ से ज्यादा की रिकॉर्ड खरीदारी, 4 जनवरी 2026 तक चलेगा मेला
पटना विशाल समाचार: गांधी मैदान, पटना में 12 दिसम्बर से शुरू हुआ बिहार सरस मेला में बिक्री हो रहें सामग्री के प्रति लोगों के भारी आकर्षण और उत्पादों की बढ़ती मांग को देखते हुए इसकी अवधि एक सप्ताह के लिए बढ़ा दी गयी। बता दें की यह मेला 28 को समाप्त होने वाला था लेकिन अब यह मेला 28 दिसंबर के बजाय 4 जनवरी 2026 तक चलेगा, हालांकि नये वर्ष 1 जनवरी को मेला स्थगित रहेगा. ग्रामीण विकास विभाग और जीविका की ओर से आयोजित इस मेले में प्रतिदिन लाखों लोग पहुंच रहे हैं. पिछले 15 दिनों में खरीद-बिक्री का आंकड़ा रिकॉर्ड तोड़ते हुए 21 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है, मेले में ग्रामीण महिला उद्यमियों का जलवा बरकरार है. वही आपको बता दे की इस बार के बिहार सरस मेला मे एक खास स्टाल जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पटना का सिविल कोर्ट के द्वारा लगाया है जिसका मुख्य मकसद मेले मे आये लोगो को विधिक सेवा क़ी जानकारी देना और विधिक सहायता पहुँचाना है।

पैनल एडवोकेट संतोष कुमार मेले में आने वाले सभी लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के लाभो से अवगत करा रहें है। साथ ही आदर्श केंद्रीय कारा, बेऊर पटना की ओर से स्टॉल लगाया गया है।

इस स्टॉल पर बिहार के मोतिहारी, बेतिया, मधुबनी के अलावे अन्य जेलों के सामग्री बिक्री हेतू रखें गए है।



