रीवा

मऊगंज में कटे-फटे होंठ, तालू वाले बच्चों की हुई निःशुल्क जाँच

मऊगंज में कटे-फटे होंठ, तालू वाले बच्चों की हुई निःशुल्क जाँच

मऊगंज में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से 7 बच्चों का हो ऑपरेशन

 

मऊगंज विशाल समाचार. मऊगंज में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सिविल अस्पताल मऊगंज में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जन्मजात विकृति कटे-फटे होंठ एवं तालू से ग्रसित बच्चों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच की गई। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव शुक्ला ने बताया कि चिन्हित बच्चों की स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच की गई। इसके लिए आयोजित शिविर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के चिकित्सकों तथा दुबे सर्जिकल जबलपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ केके पटेल एवं श्री राजाबाबू द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य की जाँच की गई। शिविर में शामिल 13 बच्चों में 7 बच्चें जाँच के बाद ऑपरेशन के लिए उपयुक्त पाए गए। इन बच्चों को नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए उनके परिजनों के साथ विशेष वाहन से जबलपुर के लिए रवाना किया गया। जबलपुर में दुबे हास्पिटल में इनका ऑपरेशन नि:शुल्क किया जाएगा। इन बच्चों का पंजीयन और चिन्हांकन ग्राम पंचायत स्तर से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा किया गया है। ऑपरेशन के बाद इन बच्चों के कटे-फटे और विकृत अंगों में पूरी तरह से सुधार हो जाएगा। नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर में आरबीएसके के समन्वयक विष्णु प्रताप सिंह, मेडिकल आफीसर डॉ रवि सिंह, रामदरश साकेत, डॉ विवेक त्रिपाठी, डॉ शिव कुमार पटेल, संदीप सिंह तथा अन्य चिकित्साकर्मी उपस्थित रहे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा है कि कोई भी ऐसा हितग्रही हो जिसका होंठ तालू कटा हुआ है अथवा किसी भी तरह से जन्मजात विकृति की समस्या है तो जिला अस्पताल बिछिया में पदस्थ विष्णु प्रताप सिंह से मोबाइल नम्बर 9926004216 पर निःशुल्क उपचार के लिए संपर्क कर सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button