इटावाशिक्षा

इटावा: सड़क दुर्घटनाओं पर लगेगी लगाम, जनवरी के पहले सप्ताह में चलेगा वृहद सड़क सुरक्षा अभियान

इटावा: सड़क दुर्घटनाओं पर लगेगी लगाम, जनवरी के पहले सप्ताह में चलेगा वृहद सड़क सुरक्षा अभियान

 

इटावा, विशाल समाचार— जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए उन्हें न्यूनतम करने के लिए ठोस निर्देश दिए गए।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम से कम अथवा पूर्ण रूप से समाप्त करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि जनवरी के प्रथम सप्ताह में सड़क सुरक्षा को लेकर एक वृहद अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत जनपद की सबसे अधिक दुर्घटना वाली सड़कों को चिन्हित कर आवश्यक सुधार कार्य कराए जाएंगे।

 

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि दुर्घटना बाहुल्य मार्गों पर मेटल बीम, साइन बोर्ड, स्ट्रीट लाइटिंग जैसी सुविधाओं की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही जिन स्थानों पर रेडियम पट्टियां फीकी हो चुकी हैं, वहां नई रेडियम पट्टियां अनिवार्य रूप से लगवाई जाएं।

 

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटनाओं को बढ़ावा देने वाले बिंदुओं की पहचान कर मौके पर जाकर तत्काल कार्यवाही की जाए। सड़कों पर मौजूद मेजर कट को शीघ्र बंद कराने तथा सड़कों के किनारे बसे गांवों में चौपाल लगाकर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया।

 

उन्होंने कहा कि अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित कर सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

 

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी, संभागीय परिवहन अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार, लोक निर्माण विभाग सहित समस्त संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button