पूणेराजनीति

ऍड. रेणुका चलवादी ने भरा आरपीआई–भाजपा गठबंधन का आधिकारिक नामांकन पत्र

ऍड. रेणुका चलवादी ने भरा आरपीआईभाजपा गठबंधन का आधिकारिक नामांकन पत्र

 

पुणे — विशाल सिंह

पुणे महानगरपालिका चुनाव के अंतर्गत प्रभाग क्रमांक 2 अ (नागपुर चॉल–फुलेनगर) से आरपीआई–भाजपा गठबंधन की आधिकारिक उम्मीदवार के रूप में अधिवक्ता रेणुका चलवादी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

 

आज येरवडा क्षेत्रीय कार्यालय में रेणुका चलवादी ने अपना नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी के समक्ष विधिवत रूप से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उनके साथ आरपीआई (आठवले गुट) एवं भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

नामांकन दाखिल करने के पश्चात मीडिया से बातचीत में अधिवक्ता रेणुका चलवादी ने कहा कि उनकी विजय सुनिश्चित है और वे नागपुर चॉल–फुलेनगर प्रभाग के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण रूप से कटिबद्ध हैं। उन्होंने जनता के विश्वास पर खरा उतरने और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प भी दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button