पूणे

पुणे जिले की तीन आयुष आरोग्य संस्थाओं को राष्ट्रीय एनएबीएच मान्यता

पुणे जिले की तीन आयुष आरोग्य संस्थाओं को राष्ट्रीय एनएबीएच मान्यता

 

पुणे, विशाल समाचार:जिला परिषद के अंतर्गत कार्यरत राजुर (जुन्नर), धामारी (शिरूर) और जळगाव क. प. (बारामती) स्थित तीन आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) को राष्ट्रीय स्तर की एनएबीएच मान्यता प्राप्त हुई है, जो जिले के लिए गर्व की बात है।

 

एनएबीएच टीम द्वारा संस्थाओं की विस्तृत जांच की गई। मानकों की पूर्ति हेतु ग्राम पंचायतों के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए, आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए, स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया तथा सभी अभिलेख एनएबीएच दिशानिर्देशों के अनुसार अद्यतन रखे गए। हर्बल गार्डन विकसित कर परिसर का सौंदर्यीकरण भी किया गया।

 

सभी मानदंड पूरे होने पर इन तीनों संस्थाओं को मान्यता प्रदान की गई। यह मान्यता पुणे जिले में एनएबीएच प्राप्त करने वाली पहली आयुष संस्थाएँ हैं। इन केंद्रों के माध्यम से आयुर्वेद उपचार, योग-प्राणायाम, स्वस्थ जीवनशैली और आयुर्वेदिक पौधों के उपयोग की जानकारी दी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button