पूणे

विजय स्तंभ अभिवादन में इस वर्ष रिकॉर्ड भीड़ की संभावना : राहुल डंबाले

विजय स्तंभ अभिवादन में इस वर्ष रिकॉर्ड भीड़ की संभावना : राहुल डंबाले

 

पुणे विशाल सिंह: भीमा कोरेगांव विजय स्तंभ शौर्य दिवस के अवसर पर इस वर्ष बड़ी संख्या में अनुयायियों के पहुंचने की संभावना है। कोरेगांव भीमा युद्ध के शहीद वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए होने वाले इस ऐतिहासिक आयोजन में रिकॉर्ड भीड़ उमड़ने का विश्वास समन्वय समिति के अध्यक्ष राहुल डंबाले ने व्यक्त किया।

 

डंबाले ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा अनुयायियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था की गई है। मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित सकारात्मक समाचारों के कारण नागरिकों में उत्साह बढ़ा है और अधिक से अधिक लोग अभिवादन के लिए पहुंचेंगे।

 

उन्होंने कहा कि आयोजन को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रशासनिक समिति, पुलिस विभाग, जिला परिषद, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पीएमपीएमएल, राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभागों के 22,000 से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारी समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं, जिसके लिए आंबेडकरी आंदोलन की ओर से प्रशासन का आभार व्यक्त किया जा रहा है।

 

डंबाले ने कहा कि यह देश का एकमात्र ऐसा आंबेडकरी आयोजन है, जो इतने बड़े पैमाने पर शासकीय और अर्धशासकीय सहयोग से संपन्न होता है। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा सौ वर्ष पूर्व इस स्थान पर स्वयं उपस्थित रहकर अभिवादन किए जाने के कारण इस स्थल का विशेष ऐतिहासिक महत्व है।

 

उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग कर समाजकंटक तत्वों और नकारात्मक सोशल मीडिया पोस्ट पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, जिससे इस वर्ष आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो रहा है।

 

अंत में डंबाले ने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विजय स्तंभ पर श्रद्धांजलि अर्पित।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button